मंगलवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जनपद के एक गांव निवासी महिला ने थाना झिंझाना पर शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी सहारनपुर जिले केे गांव समसपुर में हुई है। विवाहिता ने बताया कि ससुराल में जेठ उसपर बुरी नीयत रखता और गलत हरकतें करता है। आरोप है कि विरोध करने पर उसे ससुरालियों व पति द्वारा घर से बाहर निकाल दिया गया है।