राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण: राजसमंद में 11 दिसंबर से शुरू होंगे विविध कार्यक्रम, कलक्टर ने ली तैयारियों की समीक्षा बैठक। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर, कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने अधिकारियों की बैठक ली और 11 से 23 दिसंबर तक होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कार्यक्रमों की शुरुआत 11 दिसंबर को सड़क सुरक्षा अभियान से होगी।