बांसवाड़ा: त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में विशाल गैर नृत्य का हुआ आयोजन, सांसद राजकुमार रोत व विधायक अर्जुन बामनिया ने की शिरकत
हर साल की भांति इस साल भी रविवार को त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में दोपहर 2 बजे विशाल गैर नृत्य का आयोजन किया गया। जिले भर से करीब 200 गांवो से सैकड़ो लोग पहुँचे। रंग -बिरंगी पोशाके पहनकर हाथो मे लकड़ी के डंडे लेकर विशाल गैर नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बांसवाड़ा- डूंगरपुर लोकसभा की सांसद राजकुमार रोत एवं कांग्रेस विधायक अर्जुन बामनिया ने शिरकत की।