बीकानेर: रेगिस्तान की रूह बचाने का संकल्प, 2 फरवरी को बीकानेर में खेजड़ी बचाओ महापड़ाव का शंखनाद, तैयारियां शुरू
बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान में सोलर प्लांट और विकास परियोजनाओं के नाम पर हो रहे पर्यावरण विनाश के खिलाफ बिश्नोई समाज की अगुवाई में 2 फरवरी को बीकानेर में “खेजड़ी बचाओ” महापड़ाव का आयोजन किया जाएगा। पर्यावरण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार शाम 6 बजे बताया कि आंदोलन को लेकर आज से जनसंपर्क अभियान का आगाज कर दिया है, जो जालोर तक पूरे पश्चिमी राजस्थान म