सुपौल: रेलवे की जमीन खाली करने के नोटिस से सुपौल में सैकड़ों महादलित परिवारों पर बेघर होने का बना खतरा #जनसमस्या
Supaul, Supaul | Apr 15, 2026 सुपौल नगर परिषद क्षेत्र में रेलवे की जमीन पर वर्षों से रह रहे सैकड़ों महादलित परिवारों के सामने अब गंभीर संकट खड़ा हो गया है। रेलवे विभाग द्वारा जमीन खाली करने का नोटिस जारी किए जाने के बाद इन परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अचानक मिले इस नोटिस से लोगों में भय और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके पूर्वज कई दशकों से इसी जमीन पर रह रहे हैं