पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर FIR दर्ज, चुनाव के दिन नेता को घर से न निकलने देने की लोगों से अपील की थी
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर FIR दर्ज कर हो गया है। जिला प्रशासन के द्वारा वीडियो निगरानी टीम के एक वीडियो फुटेज की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। मंगलवार दोपहर 12:59 पर डिस्टिक एडमिनिस्ट्रेशन ने मामले की जानकारी दी है। ललन सिंह के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।