सहारनपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला गंगा समिति, सहारनपुर ने स्वच्छ हरित भविष्य के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति, सहारनपुर के तत्वावधान में "प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए समर्पित, हमारे भविष्य के लिए प्रतिबद्ध" थीम के अनुरूप प्रदेश में स्वच्छ, हरित एवं सतत पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे किया गया।