बक्सर: बक्सर में पुलिस की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार, एसपी ने जताई खुशी
Buxar, Buxar | Jan 26, 2025 गणतंत्र दिवस के अवसर पर बक्सर किला मैदान में विभिन्न प्रकार की झांकियां निकाली गई, जिसमें पुलिस की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला। सुबह लगभग 9:30 बजे एसपी शुभम आर्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान खुशी जताते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरा जिला शांतिपूर्वक गणतंत्र दिवस मना रहा है। झांकी भी निकाली गई, जिसमें पुलिस की झांकी अव्वल रही।