गोगरी: पकरैल कबीर मठ में दो दिवसीय सतगुरु सत्संग समारोह आयोजित, संतों के प्रवचन और भजनों से भक्त हुए भावविभोर
खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत पकरैल पंचायत के शादीपुर स्थित ऐतिहासिक कबीर मठ में आयोजित दो दिवसीय सतगुरु सत्संग समारोह शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में आयोजन किया जा रहा है। समारोह के दूसरे एवं अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर संतों के प्रवचन और भजनों का श्रवण किया। पूरे दिन मठ परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा। आयोजकों के