कोडरमा: कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई में बंद खदान के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोकाई स्थित बंद पड़े ब्लू स्टोन माइंस के समीप एक पेड़ पर लटकता हुआ एक युवक शव बरामद। मृतक की पहचान लोकई निवासी 25 वर्षीय सोनू कुमार पिता गोविंद साव के रूप में हुई। वहीं शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक के पिता गोविंद साव ने रविवार 9 बजे बताया कि सोनू शनिवार को ही घर से निकला था।