*आनंद स्वरूप शुक्ला, पूर्व मंत्री, ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 2027 की रणनीति पर की चर्चा*
*अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा "2027 में फिर बनेगी भाजपा की प्रचंड बहुमत सरकार"*
बलिया उत्तरप्रदेश पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता *आनंद स्वरूप शुक्ला* ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी *2027 के विधानसभा चुनाव* की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में बूथ स्तर को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में आनंद स्वरूप शुक्ला ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री *अखिलेश यादव* पर जोरदार निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि "सपा सरकार के समय प्रदेश में केवल भ्रष्टाचार, परिवारवाद और गुंडागर्दी थी। जनता ने 2017, 2022 में भाजपा को चुना और 2027 में भी उत्तर प्रदेश में *भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार* बनेगी।"
पूर्व मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और किसान हित में ऐतिहासिक काम हुए हैं। इसी विकास के एजेंडे के साथ हम 2027 का चुनाव लड़ेंगे।
Ballia, Ballia | Jul 10, 2026