बांदा: थाना तिंदवारी पुलिस ने घर में चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
Banda, Banda | Dec 27, 2025 पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में थाना तिंदवारी पुलिस नें घर में चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, और 5320 रूपए नगद चोरी के, पुलिस नें बरामद किएं हैं।