बरियारपुर: महिला जनसंवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने आधार केंद्र की मांग उठाई
बुधवार को 1:00 बजे बरियारपुर प्रखंड के ओभीवनवर्षा ग्राम में महिला जन संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। वहीं इस कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो महिलाओं ने जनसंवाद कार्यक्रम में भाग ली तथा अपनी जन समस्या पर बात रखी। अन्नपूर्णा जीविका के महिला दीदी द्वारा आधार केंद्र की मांग की गई। मौके पर जीविका के डीपीएम गुरुदेव सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।