राज्य स्तरीय लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। इस कार्यक्रम में जिला सिरोही से चयनित 10 लखपति दीदियों ने सहभागिता की तथा अपनी आजीविका से जुड़े सफल अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान डीओआईटी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लखपति दीदियां सीधे लाइव प्रसारण से जुड़ीं।