भुसावर: ACS होम भास्कर ए सावंत ने वैर विधायक निधि से हुए कार्यों की जांच के लिए ग्राम पंचायत दीवली का किया दौरा
बुधवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार ACS होम भास्कर ए सावंत भुसावर उपखण्ड के गांव दीवली पहुँचे। जिला परिषद सीओ और चीफ इंजीनियर, सहित पूरी टीम मौके पर पहुँची। जहाँ विधानसभा वैर के विधायक बहादुर सिंह कोली के विधायक निधि कोष से कराये जा रही कार्यों की जांच की। जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।