सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धरियावद एवं एकलव्य आवासीय विद्यालय पांचागुड़ा में छात्र- छात्राओं को यातायात एवं सड़क सुरक्षा की जानकारी देकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने के उद्देश्य से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपखंड अधिकारी धरियावद के निर्देशन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को जानकारी दी गयी।