कौशाम्बी जनपद के सराय अकिल थाना क्षेत्र के दिया उपरहार ग्राम सभा में रविवार दोपहर करीब 3 बजे जमुना नदी में 75 वर्षीय बुजुर्ग सुग्गी लाल निषाद, पुत्र स्व. मुंशी लाल, निवासी दिया उपरहार, का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तैरता हुआ पाया गया। परिजनों की सूचना पर सराय अकिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।