पूरनपुर: मोहल्ला करीमगंज में शब ए बारात पर्व के अवसर पर हजरते ओवैस करनी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया
पूरनपुर शब ए बारात का त्योहार इस्लाम के अहम त्योहारों में से एक है, इस रात में लोग जागकर अल्लाह की इबादत करते है और अपने गुनाहों की माफी की दुआ मांगते हैं। गुरुवार की रात शब ए बारात पर्व को लेकर नगर के मोहल्ला करीमगंज में हजरते ओवैस करनी कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ जिसमें उलमाओं के द्वारा शब ए बारात की रात और हजरतें ओवैस करनी के बारे में लोगों को बताया गया।