कटरा: कटरा बागमती नदी के जलस्तर में लगातार हो रहा है उतार-चढ़ाव, पीपा पुल से आवागमन में बढ़ी कठिनाई
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड में बागमती के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते गुरूवार को दोपहर से ही जलस्तर में वृद्धि होने लगी थी। इससे करीब चार घंटे तक पीपा पुल से आवागमन बाधित रहा। जलस्तर में लगभग दो फीट की वृद्धि होने से एप्रोच पथ में पानी भर गया। वहीं, शुक्रवार को सुबह के बाद से जलस्तर में कमी आने लगी और दोपहर के बाद पीपा पुल से आवागमन शुरू हो गया।