सांगानेर: जयपुर के महेश नगर इलाके में एक मकान के स्टेशनरी गोदाम में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी
जयपुर के महेश नगर थाना इलाके में एक मकान में बने गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से आसपास के अफरा-तफरी मच गई। दरअसल हादसा सूर्य नगर कॉलोनी में स्थित एक मकान में हुआ। बताया जा रहा है कि मकान के अंदर पेन,किताबें और स्टेशनरी का गोदाम बना हुआ था। इस कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार- आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी बताई जा रही है।