बबेरू: बबेरू कस्बे के ओरन रोड गैस एजेंसी के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, ई-रिक्शा में सवार एक व्यक्ति घायल
Baberu, Banda | Jul 7, 2026 बबेरू कस्बे के ओरन रोड गैस एजेंसी के पास का है। जहां आज मंगलवार को समय करीब 5 बजे तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें ई-रिक्शा में सवार राजबहादुर पुत्र महादेव उम्र 50 वर्ष निवासी फुफदी थाना बबेरू , दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया ई रिक्शा चालक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उपचार किया गया है।