ठेठईटांगर: टुकुपानी के पास ट्रक हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक हुआ घायल
यूपी निवासी प्रदीप कुमार नामक चालक बुधवार की देर रात ट्रक लेकर ओडिसा से रांची की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में टुकुपानी के पास विपरीत दिशा से आती है दूसरी ट्रक उसे टकराती हुई फरार हो गई। घटना में चालक ट्रक की केबिन में फंस गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को केबिन से निकालकर 25 जुलाई की अहले सुबह सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इसका इलाज किया जा रहा है।