ठेठईटांगर: पाइकपारा मोड़ के पास अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध हुआ गंभीर रूप से घायल
पाइकपारा निवासी इस्दोर सोरेंग नामक वृद्ध रविवार की देर रात रेंगारी की तरफ से घर लौट रहा था। इसी क्रम में पाइकपारा मोड़ के पास अज्ञात वाहन उसे धक्का मार कर फरार हो गई। जिससे उसे कई जगह चोट लगी। घटना के बाद उसे एंबुलेंस के सहारे 22 जुलाई की अहले सुबह सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। अभी भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।