ठेठईटांगर: समाहरणालय के पास हड़ताल पर बैठे मनरेगा कर्मी, सरकार के खिलाफ लगाए नारे
अपने विभिन्न मांगों को लेकर मनरेगा कर्मी आंदोलन रत है। अपने आंदोलन के क्रम में मनरेगा कर्मी 23 जुलाई को 11 बजे समाहरणालय के पास हड़ताल में बैठे। मनरेगा कर्मियों ने आज अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए। मनरेगा कर्मियों का कहना है कि, सरकार जब तक उनकी मांगों को पूरी नहीं करेगी, तब तक उनका हड़ताल जारी रहेगा।