ठेठईटांगर: ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, अस्पताल में कराया गया भर्ती
ठेठईटांगर थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोर 21 जुलाई को करीब 9 बजे घरेलू परेशानी से तंग आकर जहरीली कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब उसके परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। अभी भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।