अनूपपुर: आंगन में फन फैलाए बैठा काला नाग,
सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
अनूपपुर से करीब 12 से 15 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत लखनपुर में एमडी सिंह के घर के आंगन में निकले काला नाग सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। सूचना पर पहुंचे सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव ने सावधानीपूर्वक सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।