सिरोंज: सिरोंज लटेरी आरोन बाईपास पर ब्रेक फेल होने से गेहूं का भरा ट्रक पलटा
सिरोंज (विदिशा): सिरोंज-लटेरी बाईपास रोड पर आज एक बड़ा हादसा टल गया। गेहूं से भरा एक ट्रक सरकारी वेयरहाउस की ओर जा रहा था, तभी अचानक उसकी ब्रेक फेल हो गई। अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क पर ही पलट गया। गनीमत रही कि ब्रेक फेल होते ही चालक ने सूझबूझ दिखाई और ट्रक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराया।