रमकंडा: गढ़वा में थाना दिवस: भूमि विवाद के 40 मामलों में 27 का मौके पर ही हुआ समाधान
गढ़वा जिले के खरौंधी, धुरकी, मझिआंव, रंका, विशुनपुरा, रमकंडा और चिनिया थाना परिसरों में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की। विभिन्न गांवों से आए लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए दोनों पक्षों की सहमति से समाधान का प्रयास किया गया। कुल 40 मामलों में से 27 का निप