अमानगंज: कड़वानी नाला के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल, 12 वर्षीय बालक का पैर कटा
कड़वानी नाला के पास बुधवार शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार बोलेरो ने एक मोटर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में 12 वर्षीय बालक का पैर कटकर अलग हो गया, जबकि एक युवक का पांव टूट गया