अररिया: अररिया में आम जनता के लिए समर्पित हुआ सम्राट अशोक भवन, कम खर्च में विवाह व अन्य आयोजनों के लिए उपलब्ध
Araria, Araria | Jun 9, 2026 अररिया शहर के काली मंदिर चौक पर स्थित सम्राट अशोक भवन को अब आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। यह भवन विवाह भवन के रूप में उपयोग किया जा सकेगा। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र राज प्रकाश ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भवन को मल्टी पर्पस हॉल के तौर पर आम जनता के लिए समर्पित कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “सम्राट अशोक भवन अब लोगों के लिए उपलब्ध है।