सिंघवारा: NH-27 पर बड़ा हादसा: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम को बस ने मारी टक्कर, 4 जवान घायल
सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-27 हाईवे पर अतिक्रमण हटाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। अतिक्रमण खाली करा रही पुलिस टीम को एक अनियंत्रित बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे मौजूद पुलिसकर्मियों को धक्का मारते हुए तेज गति से मौके से फरार हो गई।