आंवला: रामनगर ब्लॉक के गांव पट्टी कुर्की की मुख्य सड़क पर 3 साल से फैला कीचड़, परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Aonla, Bareilly | Aug 23, 2024 आंवला क्षेत्र के गांव पट्टी कुर्की की सड़क पर 3 साल से कीचड़ भरी गंदगी रहने से परेशान ग्रामीणों ने जिम्मेदारों की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जताया। इसके साथ ही प्रशासन से जल्द सड़क को ठीक कराने की मांग की।