मुरादाबाद: लोकसभा चुनाव में मुरादाबाद सीट से 18 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है
लोकसभा 2024 चुनाव में मुरादाबाद सीट से 20 मार्च से आज 27 मार्च तक 18 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया है। मुरादाबाद में 19 अप्रैल को पहले चरण में चुनाव होने हैं। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि आज नामांकन की आखिरी तारीख थी, दोपहर 3:00 बजे तक 18 लोगों के नामांकन आए हैं। इन सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।