मध्यप्रदेश के निमाड़ अंचल में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के बाद हर कोई हताहत है। ऐसे मे भीषण तपिश से और उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए रविवार को बड़वाह के नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा घाट पर शाम चार बजे से सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी रही। महिला पुरुष सहित बच्चो ने घंटों नर्मदा जल मे देर शाम तक रहकर मस्ती व आनंद के साथ स्नान किया।