विदिशा जिले की शमसाबाद तहसील में गो-अवशेष मामले में पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब मामला विवादों में आ गया है। शमसाबाद थाना परिसर का बताया जा रहा है एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गिरफ्तार आरोपियों में से एक पुलिस वैन में बैठते समय खुद को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाता नजर आ रहा है।