बेलहर पुलिस ने थाना क्षेत्र के औरेया गढ़ी गांव में छापेमारी कर वारंटी अरविंद प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिसे शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे न्यायिक हिरासत के लिए बांका कोर्ट भेज दिया गया। अरविंद पर बांका कोर्ट में मामला विचाराधीन है, जिसमें वो फरार चल रहा था।