अम्बाला कैंटोनमेंट: पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट लघु सचिवालय के प्रांगण में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
अंबाला में आज हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कैंट लघु सचिवालय के प्रांगण में शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान विज ने कहा की अंबाला छावनी के मुख्य द्वार पर अमर सैनानी शहीदे आजम भगत सिंह जी प्रतिमा का आज अनावरण किया गया है। यह प्रतिमा लगभग 65 लाख रुपए की लागत से तैयार हुई है।