नसीराबाद: नसीराबाद में मुस्लिम समाज ने मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को जांबाज करतब के साथ मातमी धुन में ताजिया निकाला
शुक्रवार को रात्रि 8:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नसीराबाद में मुस्लिम समाज द्वारा मोहर्रम के अवसर पर कत्ल की रात के बाद शुक्रवार को जांबाज करतब के साथ मातमी धुन में ताजिए निकाले गए। फूलागंज स्थित टेकरी मस्जिद के निकट कुएं में सैराब कर दिए गए। यह ताजिए शहर के सायरओली बाजार, बडी मंडी, राजनारायण रोड, गांधी चौक से बीते सालों की तरह इस साल भी निकाले गए।