खगड़िया: चूकती ढाला के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मुंगेर के अधेड़ की मौत
एन एच 31 के चूकती ढाला के निकट सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मुंगेर जिले के अधेड़ की मौत हो गई। मृतक अधेर की पहचान मुंगेर जिले के कासिम बाजार के रहने वाले प्रफुल्ल राम के रूप में की गई है। बताया जा रहा है की घटना शुक्रवार के सुबह 5 :30 बजे हुई। गंभीर स्थिति में पुलिस ने उसे इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया लेकिन डॉक्टर ने उसे