झांसी: जिले में सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई जुमे की नमाज़, होली को देखते हुए बदला गया था समय
Jhansi, Jhansi | Mar 14, 2025 झांसी की मस्जिदों में शुक्रवार को रमजान के दूसरे जुमा की नमाज़ हुई। इस दौरान भारी संख्या में नमाज़ी मस्जिद पहुंचे। कई मस्जिदों में भीड़ इतनी हो गई कि यहां एक बार में जुमा की नमाज़ नहीं हो सकी। वहीं, होली को देखते हुए जुमे की नमाज़ का वक्त भी बदला गया था। वहीं, दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों की सुरक्षा को देखते हुए मस्जिदों के बाहर पुलिस को तैनात किया गया था।