पटना ग्रामीण: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह पहुंचे पटना, सीट शेयरिंग पर दी प्रतिक्रिया
पप्पू यादव के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार गुरुवार को बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह दिल्ली से पटना पहुंचे। वहीं, पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जल्द ही हो जाएगा।