रायसेन: रायसेन में पाँच दिन से कड़ाके की ठंड, सुबह कोहरे की धुंध छाई, पेड़-पौधों पर ओस की बूंदें
Raisen, Raisen | Nov 11, 2025 रायसेन में पिछले पांच दिनों से तेज ठंड पड़ रही है। दिनांक 11 नवंबर दिन मंगलवार की सुबह 8 बजे भी शहर में हल्का कोहरा छाया रहा और खुले मैदानों तथा पेड़-पौधों पर ओस की बूंदें दिखाई दीं। बीते पांच दिनों से रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि दिन का तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी राज्यों म