हरदा: हंडिया ब्रिज के पास सड़क हादसा: मवेशी से टकराई बाइक, महिला गंभीर रूप से घायल
Harda, Harda | May 26, 2026 हरदा जिले के हंडिया ब्रिज के पास सोमवार को एक सड़क हादसे में 56 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आज 26 मई 11 बजे जिला अस्पताल से मिली जानकारी जानकारी के अनुसार महिला हंडिया से करताना जा रही थी और बाइक पर लिफ्ट लेकर सफर कर रही थी। इसी दौरान अचानक सड़क पर आए मवेशी से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सहित सवार सड़क पर गिर पड़े।