बल्ह: विद्युत उपमंडल नेरचौक के तहत आने वाले क्षेत्रों में 27 अगस्त को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
Balh, Mandi | Aug 26, 2024 विद्युत उपमंडल नेरचौक के तहत 11 केवी नेरचौक फीडर में नया ड्रांसफार्मर स्थापित करने के चलते 27 अगस्त को नेरचौक, रत्ती मार्ग, अलाथु मैदान, डडौर, ढांगू, बोरा, राक्कड़ सहित आस पास लगते इलाकों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सोमवार को कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद सजाद सैयद ने बताया कि मौसब खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।