जमुआ: पॉक्सो एक्ट मामले में फरार अभियुक्त सुभाष साव गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश, न्यायिक हिरासत में जेल भेजा ।
Jamua, Giridih | Jun 22, 2026 हीरोडीह थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त सुभाष साव को गिरफ्तार कर सोमवार को 2 बजे न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया। सोमवार को पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण गिरिडीह सदर अस्पताल में कराया। इसके बाद उसे सिविल कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया गया।