लोहरदगा: लोहरदगा चीरी पहुंचे उपायुक्त संदीप कुमार मीना, सेंट्रलाइज्ड किचेन और डायट की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे चीरी स्थित अन्नामृता फाउंडेशन द्वारा संचालित सेंट्रलाइज्ड किचेन तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।