संतकबीरनगर पुलिस ने मुहर्रम को शांतिपूर्ण बनाने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है। विवादित और विवाद में शामिल लोगों को 'रेड कार्ड' नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है। पुलिस ने जुलूस मार्ग और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त बढ़ाई है। नागरिकों से भाईचारे की अपील भी की गई है।