बलरामपुर: गोविंद बाग स्थित कैंप कार्यालय पर सदर विधायक पलटू राम ने जनता दर्शन में सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं
सोमवार 3:00 बजे सदर विधायक पलटू राम ने गोविंद बाग स्थित कैंप कार्यालय पर जनता दर्शन में क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुना मुख्य रूप से क्षेत्र वासियों द्वारा यूरिया खाद की समस्या से अवगत कराया गया। सदर विधायक द्वारा संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से वार्ता कर लोगों की समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। लोगों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता है