जमालपुर: जमालपुर स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 19.36 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
जमालपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ एवं सीआईबी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को 19.36 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 14,500 रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान लखीसराय जिले के बलजी थाना क्षेत्र निवासी पवन कुमार तथा बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र निवासी धीरज कुमार