कुशलगढ़: ग्रामीण सेवा शिविर में जनजाति किसानों को मिली सौगात, 546 मक्का मिनी किट का हुआ वितरण
कुशलगढ़ मे ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के तहत ग्राम पंचायत वसुनी एवं उंकाला में कृषि विभाग द्वारा जनजाति कृषकों को निशुल्क मक्का मिनी किट वितरित किए गए। मंगलवार शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर की अध्यक्षता पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर एवं संयोजक सरदार सिंह कटारा ने की। उंकाला में 62 तथा वसुनी में 96 किसानों को मिनी किट वितरित किए गए, जिससे कुल वितरण